विषपान से अधेड़ की मौत

डोरीगंज (छपरा) : गुरुवार की सुबह जहर खाने से 40 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का है. मृतक का नाम रामबाबू राय बताया जाता है. जानकारी के अनुसार वह कोलकाता में किसी कंपनी में चालक था, जो बेटी की शादी के लिए कुछ ही दिन […]
डोरीगंज (छपरा) : गुरुवार की सुबह जहर खाने से 40 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का है. मृतक का नाम रामबाबू राय बताया जाता है.
जानकारी के अनुसार वह कोलकाता में किसी कंपनी में चालक था, जो बेटी की शादी के लिए कुछ ही दिन पूर्व घर आया था. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक उसकी बेटी की शादी 28 नवंबर को होनी थी. पुलिस के अनुसार परिजनों ने उसकी मौत का कारण जहर खाना बताया है. जबकि पुलिस के मुताबिक मौत के कारणों की सटीक जानकारी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में अन्य कई बिंदुओं पर अपनी जांच की कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




