बालू लदे 93 ट्रकों को प्रशासन ने किया जब्त

डोरीगंज (छपरा) : दफ्तरपुर पेट्रोल पंप के समीप घाटों से बालू लोड कर चोरी छिपे निकल रही 93 ट्रक जब्त की गया. पकड़े गये ट्रकों के चालक भागने में सफल रहे. यह कार्रवाई एसडीओ सुनील कुमार के नेतृत्व मे की गयी, जिसमें सदर सीओ विजय कुमार सिंह व सदर बीडीओ विनोद आनंद भी शामिल रहे. […]
डोरीगंज (छपरा) : दफ्तरपुर पेट्रोल पंप के समीप घाटों से बालू लोड कर चोरी छिपे निकल रही 93 ट्रक जब्त की गया. पकड़े गये ट्रकों के चालक भागने में सफल रहे. यह कार्रवाई एसडीओ सुनील कुमार के नेतृत्व मे की गयी, जिसमें सदर सीओ विजय कुमार सिंह व सदर बीडीओ विनोद आनंद भी शामिल रहे.
सदर सीओ ने बताया कि गुरुवार की रात डेढ़ बजे के करीब हुई. इस छापेमारी के दौरान कुछ गाड़ियों पर लोडिंग का काम जारी था और कुछ घाट से होकर निकाली जा रही थी. तभी अचानक पड़े इस रेड की भनक लगते ही चालक वाहन छोड़ अंधेरे में गुम हो गये इस दौरान कुल 93 ट्रकें जब्त की गयी. जिनके गाड़ी नम्बरो के आधार पर ट्रक मालिको के विरूद्ध डोरीगंज थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




