दशहरा-मुहर्रम में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

छपरा (सारण) : पर्व त्योहार के मौके पर हुए उपद्रव से संबंधित लंबित कांडों का पुलिस पदाधिकारी शीघ्र निष्पादन करें. पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने दशहरा व मुहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्देश दिया है. एसपी ने कहा है कि तीन वर्ष पहले पर्व त्योहार के दौरान हुए […]
छपरा (सारण) : पर्व त्योहार के मौके पर हुए उपद्रव से संबंधित लंबित कांडों का पुलिस पदाधिकारी शीघ्र निष्पादन करें. पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने दशहरा व मुहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्देश दिया है. एसपी ने कहा है कि तीन वर्ष पहले पर्व त्योहार के दौरान हुए उपद्रव से संबंधित कांडों की समीक्षा करें और
लंबित कांडों के आरोपितों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें. दशहरा व मुहर्रम जुलूस को शांति व सद्भाव पूर्ण माहौल में आयोजित कराने के लिए सुरक्षा का व्यापक प्रबंध रहेगा. शहर से लेकर गांव देहात तक पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे. सभी थानाध्यक्ष इस अवधि में निरंतर पेट्रोलिंग करेंगे. वरीय पुलिस पदाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखें और भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




