जंकशन पर शुरू मैकेनाइज्ड लौंड्री की सुविधा यात्रियों की शिकायत अब होगी दूर

छपरा (सारण) : छपरा जंकशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को मैकेनाइज्ड लौंड्री से धुलाई व आयरन किया हुआ चादर-कंबल मिलने लगा है. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल का छपरा जंकशन दूसरा स्टेशन है जहां मैकेनाइज्ड लौंड्री ने काम करना शुरू कर दिया है. इसके पहले मडुआडीह स्टेशन पर मेकेनाइज्ड लौंड्री की सुविधा […]
छपरा (सारण) : छपरा जंकशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को मैकेनाइज्ड लौंड्री से धुलाई व आयरन किया हुआ चादर-कंबल मिलने लगा है. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल का छपरा जंकशन दूसरा स्टेशन है जहां मैकेनाइज्ड लौंड्री ने काम करना शुरू कर दिया है.
इसके पहले मडुआडीह स्टेशन पर मेकेनाइज्ड लौंड्री की सुविधा बहाल की गयी है. इस सुविधा के यहां बहाल होने से अब यात्रियों की शिकायतें दूर हो गयी है. गंदा कंबल और चादर दिये जाने की शिकायत आम थी. पहले यहां हाथ से धुला हुआ चादर कंबल यात्रियों को दिया जाता था, जिसके गंदा होने की शिकायत आम थी. यात्रियों की शिकायत को दूर करने के लिए ही मैकेनाइज्ड लौंड्री को चालू किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




