काला बिल्ला लगाकर डॉक्टरो ने जताया विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Aug 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते चिकित्सक. छपरा (सारण) : बिहार राज्य चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर सदर अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्प्तालों में चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया. संघ के सचिव डीबीके श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व से लंबित मांगों पर सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है और संघ की […]
विज्ञापन
काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते चिकित्सक.
छपरा (सारण) : बिहार राज्य चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर सदर अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्प्तालों में चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया. संघ के सचिव डीबीके श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व से लंबित मांगों पर सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है और संघ की मांगों की अनदेखी कर रही है. चिकित्सकों पर लगातार हो रहे हमले को रोकने और सुरक्षा की दृष्टि से कार्रवाई नहीं की जा रही है. चिकित्सक सुरक्षा कानून को प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो रहा है. चिकित्सकों पर हमले की घटना के आलोक में दर्ज होने वाली प्राथमिकी में चिकित्सा सुरक्षा अधिनियम की धारा नहीं लगाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि मांगे पूरीहोने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगी. काला बिल्ला लगाने वालों में उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ सिंह, डॉ एमपी सिंह, डॉ नीला सिंह, डॉ रविशंकर प्रसाद सिंह, डॉ शालीग्राम विश्वकर्मा, डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ दीपक कुमार, डॉ एसएस प्रसाद, डॉ देवीनंदन प्रसद, डॉ एनएन प्रसाद आदि शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




