नामांकन पत्र रद्द करने को डीएम ने ठहराया जायज

छपरा (सारण) : सदर प्रखंड की पूर्वी तेलपा पंचायत के मुखिया शिव कुमार सिंह का नामांकन पत्र रद्द किये जाने को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने जायज ठहराया है. डीएम ने इस आशय का पत्र राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा है. आयोग को भेजे पत्र में कहा गया है कि प्रत्याशी श्री सिंह ने […]
छपरा (सारण) : सदर प्रखंड की पूर्वी तेलपा पंचायत के मुखिया शिव कुमार सिंह का नामांकन पत्र रद्द किये जाने को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने जायज ठहराया है. डीएम ने इस आशय का पत्र राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा है. आयोग को भेजे पत्र में कहा गया है कि प्रत्याशी श्री सिंह ने आरक्षण का गलत लाभ उठाने के लिए दांगी जाति का प्रमाणपत्र तत्काल सेवा में शपथपत्र के आधार पर प्राप्त कर लिया था,
जिसे जांचोपरांत रद्द कर दिया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने जाति प्रमाणपत्र रद्द होने के आधार पर नामांकन रद्द किया गया है. नामांकन पत्र रद्द करने को डीएम ने नियमानुकूल बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




