प्रभात खबर ने किया था सचेत, विभाग रहा बेपरवाह

शहर के जीर्ण-शीर्ण विद्युत पोल व तार के कारण लगातार हो रही घटनाओं के प्रति प्रभात खबर ने पहले ही सचेत किया था और इस समस्या को प्रमुखता के साथ ‘बिजली तार या हादसे को निमंत्रण’ शीर्षक से छह मई को प्रकाशित किया था. इसके बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी बेपरवाह बने रहे. शहर […]
शहर के जीर्ण-शीर्ण विद्युत पोल व तार के कारण लगातार हो रही घटनाओं के प्रति प्रभात खबर ने पहले ही सचेत किया था और इस समस्या को प्रमुखता के साथ ‘बिजली तार या हादसे को निमंत्रण’ शीर्षक से छह मई को प्रकाशित किया था. इसके बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी बेपरवाह बने रहे.
शहर के दर्जनों मुहल्लों में सैकड़ों विद्युत पोल व तार जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं. विद्युत तार कहीं सड़कों पर झूल रहा है, तो कहीं घरों से सट कर गुजरा है. इस वजह से भी हादसे की आशंका बनी रहती है. शहर के कई ऐसे मुहल्ले हैं, जहां बांस-बल्लों के सहारे तार को दौड़ाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




