फर्नीचर की दुकान में चोरी

दिघवारा(सारण) : थाना क्षेत्र के चकनूर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 से सटे एक फर्नीचर दुकान में रविवार की रात्रि अज्ञात चोर घुस गये एवं कीमती फर्नीचर की चोरी कर चलते बने. थाने में दिये अपने आवेदन में दुकान मालिक मो अब्दुल्ला ने बताया कि रविवार की शाम उनके द्वारा दुकान बंद करके जाने के […]
दिघवारा(सारण) : थाना क्षेत्र के चकनूर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 से सटे एक फर्नीचर दुकान में रविवार की रात्रि अज्ञात चोर घुस गये एवं कीमती फर्नीचर की चोरी कर चलते बने. थाने में दिये अपने आवेदन में दुकान मालिक मो अब्दुल्ला ने बताया कि रविवार की शाम उनके द्वारा दुकान बंद करके जाने के बाद अचानक देर रात्रि अज्ञात चोर घुस आये और कीमती सामान की चोरी कर ली.
उन्होंने बताया कि चोरों ने दो पलंग, दो ड्रेसिंग सेट, एक टेबल व दो कुरसियों की चोरी कर ली, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार बतायी जाती है.उधर, पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










