पटरी पर आयेगी शिक्षा व्यवस्था : विधायक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

इसुआपुर : शिक्षा में सुधार लाना मेरी पहली प्राथमिकता है. जीर्ण-शीर्ण स्कूल भवनों तथा उनकी बदहाली व शिक्षा व्यवस्था में यथा संभव सुधार लाउंगा. ये बातें तरैया के विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने हाइस्कूल, रामपुर अटौली में एक सभा को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि विद्यालय के पूर्व प्राचार्य व लेखक स्व सकल […]
विज्ञापन
इसुआपुर : शिक्षा में सुधार लाना मेरी पहली प्राथमिकता है. जीर्ण-शीर्ण स्कूल भवनों तथा उनकी बदहाली व शिक्षा व्यवस्था में यथा संभव सुधार लाउंगा. ये बातें तरैया के विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने हाइस्कूल, रामपुर अटौली में एक सभा को संबोधित करते हुए कहीं.
उन्होंने कहा कि विद्यालय के पूर्व प्राचार्य व लेखक स्व सकल प्रसाद सिन्हा के सपनों को हर हाल में साकार करूंगा. पुराने टूटे भवनों की जगह नये भवन तथा चारदीवारी की निर्माण किये जायेंगे. मौके पर उपस्थित उप विकास
आयुक्त सुनील कुमार भी स्कूल के जर्जर स्थिति से अवगत हुए तथा भवन निर्माण के लिए हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया. वहीं,
बिजली विहीन इस स्कूल में अनुदानित दर पर बिजली मुहैया कराने का आश्वासन दिया.
विधायक ने स्कूल में बंद पड़े छात्रावासों को भी चालू करवाने की बात कहीं. सभा को पूर्व प्राचार्य प्रेमचंद्र, प्रधानाध्यापक नबाब खां, मुखिया अच्छेलाल राय, रामप्रवेश ओझा, विजय राय, भगवान बैठा व अन्य ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










