संभलें, नहीं तो पछतायेंगे

Published at :14 Dec 2015 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
संभलें, नहीं तो पछतायेंगे

छपरा (सारण) : अनचाहे गर्भ को खत्म कराने के लिए गर्भवति महिलाएं झोला छाप चिकित्सक के चक्कर में जान गंवा रही हैं़ बेटे की चाह में प्राय: महिलाएं भ्रूण लिंग परीक्षण कराने के बाद झोला छाप डॉक्टरों से गर्भपात कराने जाती है. गर्भपात कराने के नाम पर झोला छाप डॉक्टरों द्वारा मनमाना राशि की वसूली […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : अनचाहे गर्भ को खत्म कराने के लिए गर्भवति महिलाएं झोला छाप चिकित्सक के चक्कर में जान गंवा रही हैं़ बेटे की चाह में प्राय: महिलाएं भ्रूण लिंग परीक्षण कराने के बाद झोला छाप डॉक्टरों से गर्भपात कराने जाती है. गर्भपात कराने के नाम पर झोला छाप डॉक्टरों द्वारा मनमाना राशि की वसूली भी कर रहे हैं.

इस धंधे को बढ़ावा देने में अल्ट्रा साउंड स्कैन सेंटरों के संचालकों की भूमिका महत्वपूर्ण है. भ्रूण लिंग परीक्षण करने के नाम पर अल्ट्रा साउंड संचालकों द्वारा मनमाना राशि की वसूली की जा रही है. इसके प्रति विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं. जिले के ग्रामीण इलाकों में संचालित अल्ट्रा साउंड सेंटरों में यहां धंधा खूब चल रहा है. झोला छाप डॉक्टरों और अल्ट्रा साउंड सेंटरों के संचालकों की मिली भगत से भू्रण लिंग परीक्षण तथा असुरक्षित गर्भपात कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन