रेलिंग टूटने से दो लोग दबे, घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2015 12:03 AM (IST)
विज्ञापन

मकेर : थाना क्षेत्र के बहता गांव में घर से सीढ़ी रूम की रेलिंग टूट कर गिरी, जिसमें दो लोग दब गये. दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को मुखिया राकेश सिंह ने पीएचसी मकेर में भरती कराया. दोनों घायल पति, पत्नी प्रभा देवी एवं अशोक साह बताये जाते हैं. डॉ सुमन […]
विज्ञापन
मकेर : थाना क्षेत्र के बहता गांव में घर से सीढ़ी रूम की रेलिंग टूट कर गिरी, जिसमें दो लोग दब गये. दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को मुखिया राकेश सिंह ने पीएचसी मकेर में भरती कराया. दोनों घायल पति, पत्नी प्रभा देवी एवं अशोक साह बताये जाते हैं.
डॉ सुमन कुमार ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रभा देवी को गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया. वहीं, अशोक साह को पीएचसी, परसा रेफर किया. मालूम हो कि मंगलवार को घायल अशोक सिंह के घर छत पर शिव चर्चा हो रही थी. अशोक साह के पुत्र प्रमोद कुमार का 30 अप्रैल को तिलक व सात मई को शादी है. इसी को लेकर शिव चर्चा हो रही थी कि मंगलवार की दोपहर तेज आंधी तथा तेज बारिश आ गयी.
इसी दौरान छत की रेलिंग टूट गयी और सीढ़ी से उतर रहे दोनों लोग दब गये. घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार मौके पर पहुंचे ओर छानबीन कर सरकार से मिलनेवाला उचित लाभ देने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










