एक करोड़ 67 लाख रुपये से होगा छपरा बाजार समिति का जीर्णोद्धार : कृषि मंत्री
Updated at : 05 May 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था दुरुस्त करना सरकार का पहला लक्ष्य है. इस कड़ी में कार्य प्रारंभ हो चुका है. 50 हजार करोड़ से जल संसाधनों का विकास होगा. पइन, तालाब, नहर का जीर्णोद्धार होगा और इसमें वर्षा जल का संचय किया जायेगा, जिससे सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिलेगा साथ ही […]
विज्ञापन
छपरा : किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था दुरुस्त करना सरकार का पहला लक्ष्य है. इस कड़ी में कार्य प्रारंभ हो चुका है. 50 हजार करोड़ से जल संसाधनों का विकास होगा. पइन, तालाब, नहर का जीर्णोद्धार होगा और इसमें वर्षा जल का संचय किया जायेगा, जिससे सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिलेगा साथ ही जल स्तर भी मेंटेन रहेगा.
इस अवसर पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने किसानों के लिये जो योजनायें बनायी हैं, उससे कृषि क्षेत्र में बहुत जल्द व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ सीएन गुप्ता, अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, पूर्व विधायक जनक सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण, जिप उपाध्यक्ष सुनील राय, डिप्टी मेयर अमितांजलि सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, कृषि उपनिदेशक नरेंद्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल समेत कृषि सलाहकार, समन्वयक व कृषक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




