शराब पीकर हंगामा कर रहे पति को कराया गिरफ्तार

Updated at : 19 Nov 2017 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा कर रहे पति को कराया गिरफ्तार

छपरा (सारण) : शहर के बड़ा तेलपा मुहल्ले में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने पुलिस के हवाले कर दिया. घटना शुक्रवार की रात की है. मीठू मियां के पुत्र मो मुस्लिम शराब पीने के बाद अपनी पत्नी की पिटाई करने लगा. जब उसकी बेटी बीच बचाव करने आयी तो […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : शहर के बड़ा तेलपा मुहल्ले में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने पुलिस के हवाले कर दिया. घटना शुक्रवार की रात की है. मीठू मियां के पुत्र मो मुस्लिम शराब पीने के बाद अपनी पत्नी की पिटाई करने लगा. जब उसकी बेटी बीच बचाव करने आयी तो उसने अपनी बेटी को भी पीट डाला. शराब पीकर हंगामा कर रहे पति से परेशान महिला ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर लिया.

नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराबी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है और जेल भेज दिया गया. पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया. जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि की गयी है. मजे की बात यह है कि मो मुस्लिम की पत्नी शकीला बेगम ने रात में गिरफ्तार करवाया तथा प्राथमिकी दर्ज करायी, लेकिन सुबह में अपने पति को छोड़ने के लिए थाना में गुहार लगाने भी पहुंच गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन