तीन घंटे तक खड़ी रहीं डाउन साइड की ट्रेनें

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर स्थित एकमा स्टेशन के पास सोमवार की सुबह करीब सात बजे डाउन मालगाड़ी एनटीएस का इंजन फेल हो गया. इस वजह डाउन ट्रैक पर तीन घंटों तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. साथ ही एकमा स्टेशन के यार्ड परिसर में स्थित पूरब तथा पश्चिमी रेलवे क्राॅसिंग डेढ़ […]
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर स्थित एकमा स्टेशन के पास सोमवार की सुबह करीब सात बजे डाउन मालगाड़ी एनटीएस का इंजन फेल हो गया. इस वजह डाउन ट्रैक पर तीन घंटों तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. साथ ही एकमा स्टेशन के यार्ड परिसर में स्थित पूरब तथा पश्चिमी रेलवे क्राॅसिंग डेढ़ घंटे तक बंद रही. इस वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. एकमा बाजार में वाहनों की लंबी कतार लगी रही. बताया जाता है कि एकमा का पश्चिमी तथा पूरबी रेलवे समपार फाटक डेढ़ घंटे से ज्यादा देर बंद रहा, जिससे समपार फाटक पार कर गुजरने वाले चार पहिया, दो पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




