शहर को तलाश है व्यवस्थित पार्किंग जोन की

छपरा(नगर) : शहर में आये दिन लगने वाली सड़क जाम की समस्या प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी एक चुनौती बनती जा रही है. शहर की सड़कों पर दिन के समय वाहनों की चहल-पहल बढ़ते ही जा रही है. चौक-चौराहों और प्रमुख बाजारों के पास जिस कदर बड़ी संख्या में वाहन पार्क किये […]
छपरा(नगर) : शहर में आये दिन लगने वाली सड़क जाम की समस्या प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी एक चुनौती बनती जा रही है. शहर की सड़कों पर दिन के समय वाहनों की चहल-पहल बढ़ते ही जा रही है. चौक-चौराहों और प्रमुख बाजारों के पास जिस कदर बड़ी संख्या में वाहन पार्क किये जा रहे हैं, देखकर ऐसा लगता है जैसे शहर में इंसानों से ज्यादा वाहनों की संख्या बढ़ गयी है.
प्रभात खबर ने वर्किंग डे को शहर के अलग-अलग इलाकों का सर्वे किया और इसके बाद जो स्थिति सामने आयी वह आश्चर्यजनक थी. शहर के नगरपालिका चौक, थाना चौक, पंकज सिनेमा रोड, साहेबगंज रोड, हथुआ मार्केट, योगिनिया कोठी रोड, श्रीनंदन पथ, थाना रोड, गुदरी बाजार, सलेमपुर रोड आदि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगभग 3300 मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी मिली, वहीं इन्हीं क्षेत्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 150 के आसपास चारपहिया वाहन दिन के व्यस्ततम समय में सड़क के आसपास बेतरतीब ढंग से पार्क की गयी थीं. छपरा नगर निगम के अंतर्गत एक भी व्यवस्थित पार्किंग जोन नहीं है.
सलेमपुर में एक पार्किंग जोन बनाया गया है, पर यहां स्पेस की कमी से बमुश्किल सौ से डेढ़ सौ वाहनों को ही पार्क किया जा सकता है. फिलहाल पार्किंग जोन बंद है, क्योंकि यहां दुर्गापूजा का पंडाल बन रहा है. वहीं दूसरा पार्किंग जोन नगरपालिका चौक सुधा पार्लर के पीछे बनाया गया है. हालांकि यहां पार्किंग जोन है, इसकी ज्यादा लोगों को जानकारी भी नहीं है क्योंकि यह मुख्य बाजार से अलग-थलग है. ऐसे में यहां भी वाहन पार्क करने में लोग असहज महसूस करते हैं. वैसे दोनों ही पार्किंग जोन नगर निगम के अंतर्गत कार्य करते हैं और इसका टेंडर भी हर वर्ष होता है. शहर के अन्य किसी भी क्षेत्र में पार्किंग जोन नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




