यात्री सुविधाओं का विस्तार शुरू

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विकास तथा विस्तार का कार्य कराने की प्रक्रिया में तेजी आयी है और छपरा-सीवान रेल खंड पर कोपा सम्हौता व दाउदपुर स्टेशन पर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. अपर मंडल रेल प्रबंधक वी […]
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विकास तथा विस्तार का कार्य कराने की प्रक्रिया में तेजी आयी है और छपरा-सीवान रेल खंड पर कोपा सम्हौता व दाउदपुर स्टेशन पर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. अपर मंडल रेल प्रबंधक वी के श्रीवास्तव के निरीक्षण करने के बाद रेलवे प्रशासन ने विकास तथा विस्तार का कार्य कराने की प्रक्रिया में तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है. इन कार्यों को कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर हो गयी है और एक माह के अंदर कार्य शुरू कर दिया जायेगा. छपरा-थावे रेलखंड के अमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो जाने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है, लेकिन यात्री सुविधाओं के विकास तथा विस्तार का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




