संविदा नियोजन के लिए गलत प्रस्ताव देने वाले कर्मी होंगे निलंबित
सेवा निवृत सरकारी सेवकों को संविदा पर नियोजन व संविदा विस्तार के लिए गलत प्रस्ताव देने वाले कर्मी निलंबित होंगे. जिलाधिकारी ने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को उक्त कर्मी के निलंबन का आदेश दिया है.
समस्तीपुर : सेवा निवृत सरकारी सेवकों को संविदा पर नियोजन व संविदा विस्तार के लिए गलत प्रस्ताव देने वाले कर्मी निलंबित होंगे. जिलाधिकारी ने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को उक्त कर्मी के निलंबन का आदेश दिया है. कर्मी से 1 अप्रैल 2024 को स्पष्टीकरण पूछा गया था, लेकिन उनका जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया है. जिलाधिकारी ने कहा है कि कर्मी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करते हुये प्रपत्र क गठित कर उन्हें सूचित करें. सिविल सर्जन कार्यालय से पत्रांक 639 एवं पत्रांक 640 के जरिये 19 फरवरी 2024 को संविदा लिपिक रामनंदन रजक और रमेश प्रसाद के सेवा विस्तार के लिये प्रस्ताव जिला स्थापना को भेजा गया था. इसके अलावा पत्रांक 4283 के जरिये 29 दिसंबर 2023 के द्वारा फार्मासिस्ट जनार्दन सिंह का पत्रांक 4291 के जरिये 29 दिसंबर 2023 के द्वारा एएनएम किरण कुमारी का पत्रांक 398 के जरिये 30 जनवरी 2024 के द्वारा एएनएम इंद्रा कुमारी का पत्रांक 399 के जरिये 30 जनवरी 2024 के जरिये इंद्रासन कुमारी का संविदा नियोजन के लिये अनुशंसा के साथ अनुरोध किया गया था. इस संबंध विस्तृत जांच करायी गयी. जांच में पाया गया कि निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य निदेशालय के पत्रांक 353 (6) के अनुसार एएनएम का पद राज्य स्तरीय होने के कारण जिला स्तरीय गठित समिति में विचार योग्य नहीं है. विभागीय निर्देश की अवहेलना करते हुये संविदा नियोजन व विस्तार के लिये प्रस्ताव भेजा गया था. इस प्रस्ताव को तैयार करने में संलिप्त कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी. जवाब के बाद जिलाधिकारी के द्वारा यह कार्रवाई की गयी है. एएनएम सहित 16 कर्मियों का हो चुका है सेवा विस्तार व नियोजन रद्द
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए