मांगों को लेकर खेमस ने किया सड़क जाम

मोहिउद्दीननगर : मो असलम के नेतृत्व में मोहिउद्दीननगर महनार मुख्य पथ को चौड़ीकरण करने, सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने तथा मोहनपुर प्रखंड बोथ नाला व हुलासी पुल का शीघ्र निर्माण करने को लेकर गुरुवार को खेमस कार्यकर्ताओं ने मदुदाबाद चौक को जाम कर दिया़ जाम करने वालों ने सरकार के खिलाफ […]
मोहिउद्दीननगर : मो असलम के नेतृत्व में मोहिउद्दीननगर महनार मुख्य पथ को चौड़ीकरण करने, सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने तथा मोहनपुर प्रखंड बोथ नाला व हुलासी पुल का शीघ्र निर्माण करने को लेकर गुरुवार को खेमस कार्यकर्ताओं ने मदुदाबाद चौक को जाम कर दिया़
जाम करने वालों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की़ सीओ सोहन राम के पहल पर करीब तीन घंटेे के बाद जाम समाप्त किया गया़ जाम करने वाले लोगों का कहना था कि बीते वर्ष आयी अनुमंडल क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़ के दौरान महनार-मोहिउद्दीननगर पथ कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था, किंतु इसकी मरम्मत की सिर्फ औपचारिकताएं ही पूरी की गयी़ं आलम यह है कि इस पथ से गुजरने वाले लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है़ हुलासी पुल के निर्माण की प्रक्रिया इस वर्ष जनवरी में ही पूर्ण हो जानी चाहिए थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










