एमडीएम में छिपकली, 87 बच्चे बीमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 May 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : रिसनगर प्रखंड के अकबरपुर पितौझिया गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में बुधवार को छिपकली युक्त एमडीएम खाने से 87 बच्चे बीमार हो गये. स्कूल से घर लौटे बच्चों में उल्टी की शिकायत पर गांव में अफरातफरी मच गयी. सभी बच्चों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उपचार के बाद सभी को अस्पताल से […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : रिसनगर प्रखंड के अकबरपुर पितौझिया गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में बुधवार को छिपकली युक्त एमडीएम खाने से 87 बच्चे बीमार हो गये. स्कूल से घर लौटे बच्चों में उल्टी की शिकायत पर गांव में अफरातफरी मच गयी. सभी बच्चों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. घटना के बाद ग्रामीणों में स्कूल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है. उनका कहना है कि एमडीएम
एमडीएम में छिपकली
बनाने के दौरान साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया जाता है. लोग रसोइया पर कार्य में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. मामले में डीइओ ब्रजेश कुमार ओझा ने बीइओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है.
बताया जाता है कि बुधवार को स्कूल में 132 बच्चे उपस्थित थे. सभी के लिए मध्याह्न भोजन बनाया गया था. दिन के करीब 11.30 बजे प्रथम पाली में 76 बच्चों को एमडीएम खिलाने के लिए बैठाया गया. बच्चे छाना खा ही रहे थे कि वर्ग दो की नंदनी कुमारी ने भोजन में छिपकली का सिर देखा. वह चिल्लाने लगी. इसके बाद एक के बाद एक बच्चों में उल्टी शुरू हो गयी. यह देख कर गांव में अभिभावकों के बीच कोहराम मच गया. जो ग्रामीण जहां था वहीं से स्कूल की ओर दौड़ा.
बताया गया है कि कुछ बच्चे एमडीएम लेकर घर भी चले गये थे. एमडीएम को खानेवाले अन्य बच्चों में भी उल्टी होने लगी. ग्रामीणों ने बताया कि उल्टी कर रहे बच्चों को एविल दवा भी खिलायी गयी, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ. इस बीच, ग्रामीणों के दबाव में सभी बच्चों को सदर अस्पताल लाया गया. एचएम नीता कुमारी ने बताया कि उपचार के बाद सभी बच्चे स्वस्थ्य हैं. डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है.
वारिसनगर के प्राइमरी स्कूल अकबरपुर पितौझिया की घटना
उल्टी होने पर अस्पताल में कराया गया भरती
उपचार के बाद सभी बच्चों को दी गयी छुट्टी
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
बच्चों के बीमार होने पर गांव में अफरातफरी
बच्चों को देखने पहुंचे सिविल सर्जन : घटना की सूचना पर सिविल सर्जन डॉ अवध कुमार व अस्पताल उपाधीक्षक एएन शाही ने इंमरजेंसी वार्ड पहुंच कर बच्चों के स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से इलाज में परेशानी के बारे में पूछताछ की. सिविल सजर्न ने डॉक्टर से बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली. सीएस ने बताया कि उपचार के बाद सभी बच्चे स्वस्थ्य हैं. अभी बच्चों को खानपान में सावधानी बरतने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










