तीन वार्डों में 15 से शुरू होगी सफाई

Published at :13 Sep 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
तीन वार्डों में 15 से शुरू होगी सफाई

समस्तीपुर : डीएम के आदेश के बाद नगर परिषद ने शहर का कायाकल्प करने की ठान ली है. इसको लेकर नगर परिषद ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है. पहले कर्मचारियों के प्रभार-बदल किये गये हैं, ताकि उनके काम करने के तरीके में बदलाव हो और उनमें गुणवत्ता झलके. इसके बाद नगर परिषद के तीन […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : डीएम के आदेश के बाद नगर परिषद ने शहर का कायाकल्प करने की ठान ली है. इसको लेकर नगर परिषद ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है. पहले कर्मचारियों के प्रभार-बदल किये गये हैं, ताकि उनके काम करने के तरीके में बदलाव हो और उनमें गुणवत्ता झलके. इसके बाद नगर परिषद के तीन वार्डों क्रमश: 01, 02 एवं 09 नंबर को टार्गेट पर लिया गया है. जहां दो दिनों बाद 15 सितंबर से युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिये जायेंगे.

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र सुमन ने बताया कि कर्मचारियों में प्रभार बदले जाने के कारण थोड़ा सा विलंब हुआ है. 15 तक सभी कर्मी अपना-अपना प्रभार ग्रहण कर लेंगे. इसके बाद दो से तीन वार्डों में एक साथ काम शुरू किया जायेगा. नालों की उड़ाही, गली मोहल्लों में सड़क व नाला निर्माण, जलजमाव की समस्या का निदान, गली मोहल्लों में जलनिकासी, हर घर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति, शौचालय निर्माण की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन