समस्तीपुर का रेल यांत्रिक कारखाना बनेगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर

समस्तीपुर : वेल्डिंग का हुनर सिख स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समस्तीपुर यांत्रिक कारखाना को ‘वेल्डिंग हब’ के रूप में विकसित करने का सपना देखा है. पीएम के सपने को साकार करने के लिए इस कारखाना को स्कील डेवलपमेंट सेंटर के रूप में विकसित किया […]
समस्तीपुर : वेल्डिंग का हुनर सिख स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समस्तीपुर यांत्रिक कारखाना को ‘वेल्डिंग हब’ के रूप में विकसित करने का सपना देखा है. पीएम के सपने को साकार करने के लिए इस कारखाना को स्कील डेवलपमेंट सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा.यहां रेलकर्मियों के अलावा आम युवाओं को भी कारखाने में वेल्डिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा,
ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर वे स्वंय का रोजगार स्थापित कर सके . हालांकि इसके लिए अभी युवाओं को कुछ दिन और इंतजार करना होगा. कारखाना प्रशासन ने इसके लिए अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है. यहां बतादें कि इस कारखाने में इन दिनों बौक्शन-एचएल का निर्माण किया जा रहा है. वहीं सी केटेगरी वैगन की मरम्मत की जाती है. मुख्य कारखाना प्रबंधक ूअमन राज ने बताया कि अभी कारखाना के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है.
इसमें कुछ वर्ष का समय लग सकता है. इसके बाद इच्छुक युवाओं को वेल्डिंग कार्य का प्रशिक्षण बैच बना कर दिया जाएगा. वेल्डिंग प्रशिक्षण के लिए स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को हुनर का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










