वनमनखी-पूिर्णया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शीघ्र शुरू

समस्तीपुर : मंडल मुख्यालय के डीआरएम कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को डीआरएम सुधांशु शर्मा ने कहा कि एक ही केंद्र से यात्रियों को सभी तरह की जानकारियां उपलब्ध होंगी. इसके लिए मंडल में निविदा भी निकाली गयी है. जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी होते ही इस केंद्र को शुरू कर दिया जायेगा. इसमें […]
समस्तीपुर : मंडल मुख्यालय के डीआरएम कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को डीआरएम सुधांशु शर्मा ने कहा कि एक ही केंद्र से यात्रियों को सभी तरह की जानकारियां उपलब्ध होंगी. इसके लिए मंडल में निविदा भी निकाली गयी है. जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी होते ही इस केंद्र को शुरू कर दिया जायेगा.
इसमें यात्री सुविधा से लेकर तमाम तरह की जानकारी मिलेगी. बता दें कि अबतक यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी के अलावा टिकट आरक्षण के अलावा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें भटकना पड़ता है. इसके अलावा डीआरएम ने केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर रेल मंडल में किये गये विकास कार्यों की जानकारी भी दी. उन्होंने मंडल में चल रही योजनाओं में उपरि पैदल पुल, प्लेटफॉर्मों को जीर्णोद्धार, पेयजल वेंडिंग मशीन, डेमू ट्रेन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










