आठवें चरण के चुनाव के लिए चार जिलों से आ रहे गृहरक्षक

समस्तीपुर : पंचायत चुनाव के आंठवें चरण में सुरक्षा व्यवस्था के लिये बाहरी जिलों से भी गृहरक्षक मंगाये जा रहे हैं. इस चरण में समस्तीपुर के अलावा शेखपुरा, सहरसा, मधुबनी से गृहरक्षकों की तैनाती होगी. इस बाबत जानकारी देते हुये डिप्टी कमांडेंट जगदीप सिंह ने बताया कि समस्तीपुर से 750, शेखपुरा से 100, सहरसा से […]
समस्तीपुर : पंचायत चुनाव के आंठवें चरण में सुरक्षा व्यवस्था के लिये बाहरी जिलों से भी गृहरक्षक मंगाये जा रहे हैं. इस चरण में समस्तीपुर के अलावा शेखपुरा, सहरसा, मधुबनी से गृहरक्षकों की तैनाती होगी. इस बाबत जानकारी देते हुये डिप्टी कमांडेंट जगदीप सिंह ने बताया कि समस्तीपुर से 750, शेखपुरा से 100, सहरसा से 139 व मधुबनी से 100 गृहरक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रत्येक चरण में 1050 गृहरक्षकों की तैनाती की गयी है.
वहीं बाहरी जिलों से गृहरक्षकों के आगमन से स्थानीय गृहरक्षकों में आक्रोश देखा जा रहा है. चुनावी प्रतिनियुक्ति नहीं मिलने से ऐसे गृहरक्षकों ने हताशा जाहिर की है. पंचायत चुनाव में ऐसे गृहरक्षकों की ही तैनाती करने का निदेश आया है, जो कि किसी आवश्यक सेवा में प्रतिनियुक्त नहीं है. इसमें थाना, अंचल जैसे आवश्यक सेवा में तैनात गृहरक्षक को चुनाव में प्रतिनियुक्त नहीं करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










