सैदपुर में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2016 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में 25 वर्षीया विवाहिता का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है़ पिछले 24 घंटों में एक ही गांव में यह दूसरी घटना घटी है़ जिससे गांव के लोग हतप्रभ हैं. जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान चकमेहसी थाना के सैदपुर निवासी संजय दास […]
विज्ञापन
कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में 25 वर्षीया विवाहिता का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है़ पिछले 24 घंटों में एक ही गांव में यह दूसरी घटना घटी है़ जिससे गांव के लोग हतप्रभ हैं. जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान चकमेहसी थाना के सैदपुर निवासी संजय दास की पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है़
ग्रामीणों का बताना है कि पांच वर्ष पूर्व ही संजय की शादी बरहेता निवासी योगेन्द्र दास की पुत्री सुनैना से हुई थी़ शादी के समय से ही सुनैना के मायके वाले कबीरपंथी होने के कारण शाकाहारी थी जबकि संजय मांसाहारी होने के कारण अकसर खाने को लेकर विवाद हुआ करता था़ ग्रामीण इस घटना को इसी से जोड़कर देख रहे हैं.
मृतका के पिता योगेन्द्र दास द्वारा थाना को दिये गये बयान में संजय एवं उसके परिवार वालों के द्वारा पूर्व से प्रताड़ित किया जा रहा था़ जिसकी शिकायत कई बार मायके वालों से भी की थी़ अचानक हुई इस घटना को हत्या बताते हुए संजय एवं उसके परिवार वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है़ थानाध्यक्ष संजय सिंह का बताना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










