रेलवे मुख्य गेट पर अतिक्रमण हटाने को ले सांसद को सौंपा ज्ञापन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 6:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के मुख्य गेट पर लगे अतिक्रमण को हटाने की बात को लेकर मामला अब तूल पकड़ने लगा है. डीआरयूसीसी के सदस्य अमित कुमार मुन्ना ने राज्य सभा सांसद को पत्र लिखकर रेलवे बोर्ड व राज्यसभा व रेलमंत्री से इसे हटाने की मांग की है. दो दिनों पूर्व डीआरएम प्रेसवार्ता मेंे कहा कि […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के मुख्य गेट पर लगे अतिक्रमण को हटाने की बात को लेकर मामला अब तूल पकड़ने लगा है. डीआरयूसीसी के सदस्य अमित कुमार मुन्ना ने राज्य सभा सांसद को पत्र लिखकर रेलवे बोर्ड व राज्यसभा व रेलमंत्री से इसे हटाने की मांग की है. दो दिनों पूर्व डीआरएम प्रेसवार्ता मेंे कहा कि जिला प्रशासन से इस सबंध में वार्ता की गयी है. जिला प्रशासन ने चुनाव बाद इसे हटाने की बात कही है. जल्द ही इस दिशा में कोई पहल की जायेगी. मंडल में सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण का है जिसे हटाना बिना जिला प्रशासन की मदद से मुश्किल है. हालंाकि डीआरएम ने कमाडेंट कुमार निशांत को इस दिशा में कई आवश्यक निर्देश जारी किये हैं. कमाडेंट श्री कुमार ने बताया कि रोसड़ा व हसनपुर में रेल की जमीन को अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही है. अन्य जगहों पर यह अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन