बिहार : बोलेरो पलटने एक की मौत, छह घायल

Published at :19 May 2015 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बोलेरो पलटने एक की मौत, छह घायल

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत मुक्तापुर मोइन गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही गयी जबकि, छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. सहायक पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत मुक्तापुर मोइन गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही गयी जबकि, छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.

सहायक पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि समस्तीपुर-दरभंगा मुख्यमार्ग पर एक बोलेरे जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि, छह लोग घायल हो गये. उन्होंने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गयी है. मृतक महेश्वर राम (55) बासुदेवपुर गांव का निवासी है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. साथ ही हादसे में घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. आनंद ने बताया कि बोलेरो जीप पर सवार ये लोग कल्याणपुर थाना अंतर्गत बलाही गांव से लदौरा गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन