अग्निपीडि़तों की सहायता के लिए आगे आये राजद नेता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2015 7:04 PM
प्रतिनिधि, मोहनपुर दक्षिणी डुमारी पंचायत के डुमरी गांव में चार मजदूर परिवारों के घरों में आग लगने से भारी क्षति हुई थी. तत्काल अंचलाधीकारी अखिलेष कुमार सिन्हा ने अग्निपीडि़त परिवारों को एक-एक हजार रुपये देकर शेष अनुग्रह राशि 32-32 सौ रुपये आज देने की घोषणा की थी. परंतु समाचार लिखे जाने तक अग्नि पीडि़त परिवारों […]
प्रतिनिधि, मोहनपुर दक्षिणी डुमारी पंचायत के डुमरी गांव में चार मजदूर परिवारों के घरों में आग लगने से भारी क्षति हुई थी. तत्काल अंचलाधीकारी अखिलेष कुमार सिन्हा ने अग्निपीडि़त परिवारों को एक-एक हजार रुपये देकर शेष अनुग्रह राशि 32-32 सौ रुपये आज देने की घोषणा की थी. परंतु समाचार लिखे जाने तक अग्नि पीडि़त परिवारों को दी जानेवाली पूरी राशि अंचल कार्यालय नहीं दे पाया था. प्रभात खबर ने अग्निपीडि़त परिवारों से मिला तो अग्निपीडि़तों ने बताया कि पीडि़तो को शेष राशि दिये जाने के लिए बुलाया गया है. अगलगी की घटना के बाद समाजसेवियों ने बारी-बारी से सहायता समाग्री पहुंचाने का काम शुरू किया. कल पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया था. उसके बाद आज राजद नेता ई. विद्यासागर ने धोती-साड़ी, खाने की सामग्री का अग्निपीडि़तों के बीच वितरण किया. अग्निपीडि़त परिवारों को समाजसेवियों के द्वारा दी जाने वाली राहत सामग्री पर ही आश्रित है. फिलहाल हजारों की बर्बादी का गम मना रहे अग्निपीडि़तों को किसी बड़ी सहायता की प्रतीक्षा हैं. राजद नेता ई. विद्यासागर के साथ अग्निपीडि़तों को राहत सामग्री वितरण करते समय नंद किशोर राय, रंजीत कुमार, डा. रामनरेश राय, जयशंकर कनौजिया, रविन्द्र राय, कमल किशोर राय, भूपेश कुमार, गजेन्द्र प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










