/ू/रविश्वास ही सबसे बड़ी भक्ति : देवी चित्रलेखा

Published at :23 Mar 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
/ू/रविश्वास ही सबसे बड़ी भक्ति : देवी चित्रलेखा

/रफोटो 1 : कथा कहती देवी चित्रलेखा 2 : कथा श्रवण करते श्रद्घालुप्रतिनिधि, मोहीउद्दीननगर : चैत्र नवरात्रा के तीसरे दिन नंदनी गांव में चल रहे शिव शक्ति सहस्रचंडी एवं भागवत महायज्ञ में संपूर्ण पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से आस्थावानों का सैलाब उमड़ रहा है़ सुबह पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य यज्ञादि कार्य संपन्न हुए़ […]

विज्ञापन

/रफोटो 1 : कथा कहती देवी चित्रलेखा 2 : कथा श्रवण करते श्रद्घालुप्रतिनिधि, मोहीउद्दीननगर : चैत्र नवरात्रा के तीसरे दिन नंदनी गांव में चल रहे शिव शक्ति सहस्रचंडी एवं भागवत महायज्ञ में संपूर्ण पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से आस्थावानों का सैलाब उमड़ रहा है़ सुबह पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य यज्ञादि कार्य संपन्न हुए़ श्रीधाम वृन्दावन से पधारी कथा वाचिका पूज्या देवी चित्रलेखा जी ने उपस्थित श्रद्घालुओं को अमृतमयी भागवत कथा का रसास्वादन कराया़ उन्होंनें कहा कि भजन व भक्ति करने से किसी के दुखों का निवारण नहीं होता है़ और न ही उनकी समृद्घि में कोई बढ़ोत्तरी होती है़ बल्कि भक्ति व भजन मनुष्यों को परम आनंद की ओर अग्रसर करता है़ इससे व्यक्तियों को परम पिता परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होता है़ जीवों को इस युग में निष्काम भक्ति करना चाहिए़ सबसे बड़ी भक्ति विश्वास है़ जब तक विश्वास की डोर हम परमात्मा को नहीं सौंपेंगे तब तक हमारा कल्याण संभव ही नहीं़ यज्ञ में वंृदावन की रासलीला का दृष्यावलोकन भी श्रद्घालुओं ने किया़ यज्ञ में बेहतर सेवाभाव व व्यवस्था को बनाये रखने में यज्ञ संयोजक रामाश्रय ठाकुर, बालो चौधरी, विजयकांत राय, विष्वनाथ चौधरी, बैजू चौधरी, कौशल राय, मुखिया सुरेंद्र चौधरी, ब्रज किशोर ठाकुर उर्फ गुड्डु ठाकुर, रघुनाथ ठाकुर आदि सक्रिय देखे गये़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन