दो गायब किशोरी को पुलिस ने किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

कल्याणपुर. चकमेहसी थाना क्षेत्र के वसुआरी गांव से दो माह पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां ने बताया कि दो माह पूर्व पिता के द्वारा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपहृत सिलीगुड़ी […]

विज्ञापन

कल्याणपुर. चकमेहसी थाना क्षेत्र के वसुआरी गांव से दो माह पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां ने बताया कि दो माह पूर्व पिता के द्वारा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपहृत सिलीगुड़ी में है. इस पर एक अवर निरीक्षक को वहां भेजकर एक मॉल से उसे बरामद किया गया है. दूसरी ओर पिछले चार पांच दिनों से कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भोरनगर से गायब किशोरी को पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर रविवार को मूसेपुर स्थित रेलवे ट्रैक से बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि किशोरी की मां के द्वारा थाना को उसके गायब होने से संबंधित सूचना चार दिन पहले दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन