12-24 घंटे के अंदर हल्की बारिश होने की संभावना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार में अगले दो दिनों के दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. अगले 12 से 24 घंटों के दौरान तराई के जिलों में हल्की वर्षा एवं मैदानी भागों के जिलों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना बन रही है. यह आकलन […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार में अगले दो दिनों के दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. अगले 12 से 24 घंटों के दौरान तराई के जिलों में हल्की वर्षा एवं मैदानी भागों के जिलों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना बन रही है. यह आकलन है डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग का.
आपके शहर में
विज्ञापन
नोडल पदाधिकारी डा. सत्तार का बताना है कि पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है. अगले 2 दिनों तक पुरवा और उसके बाद पछिया हवा औसतन चलेगी. इसकी औसत रफ्तार 7 से 10 किलो मीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. 30-31 जनवरी के सुबह में घने कुहासे रहने का अनुमान है.
मौसम के मिजाज को भांपते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने खड़ी फसलों में इस समय सिंचाई स्थगित रखने का सुझाव दिया है. हल्दी एवं ओल की तैयार फसलों की खुदाई सावधानीपूर्वक करें. रबी मक्का की फसल जिसमें धनबाल एवं मोचा आ गई हो, 40 किलोग्राम नेत्रजन प्रति हेक्टेयर की दर से उपरिवेशन वर्षा उपरान्त करें. आलू की अगात प्रभेद की तैयार फसलों की खुदाई करें. बीज वाली फसल की ऊपरी लत्ती की कटाई कर लें.
खुदाई के 15 दिनों पूर्व सिंचाई बंद कर दें. पिछात आलू की फसल में कटवर्म या कजरा पिल्लू की निगराणी करें. ज्ञात हो कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 1.7 डिग्री कम है. इसी तरह न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. यह सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन