विक्षिप्त युवक ने खुद को बताया टीटीई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2019 1:29 AM
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर सोमवार को एक विक्षिप्त युवक को रेल पुलिस थाना ले आयी. उक्त युवक खुद को टीटीई बता रहा था, जिसके बाद जंक्शन पर टिकट जांच के क्रम में ही वह एक टीटीई से उलझ पड़ा. जब रेल टीटीई ने उससे टिकट मांगा तो वह बोला कि वह भी टीटीई है. […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर सोमवार को एक विक्षिप्त युवक को रेल पुलिस थाना ले आयी. उक्त युवक खुद को टीटीई बता रहा था, जिसके बाद जंक्शन पर टिकट जांच के क्रम में ही वह एक टीटीई से उलझ पड़ा. जब रेल टीटीई ने उससे टिकट मांगा तो वह बोला कि वह भी टीटीई है. इसके बाद उक्त टीटीई ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी.
जिसके बाद युवक को थाना ले आया गया. उक्त युवक की पहचान नौगछिया के रहने वाले सुमन कुमार के रुप में की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर उक्त युवक के परिजन थाना आये. व उसे मानसिक रुप से विक्षिप्त होने की जानकारी दी. जिसकी जांच पड़ताल के बाद उक्त युवक को छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










