प्रेम- विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने देवर को रॉड से दागा

समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना के केराय गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने उसके देवर को बंधक बना कर उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान आरोपियों ने लड़की का पता नहीं बताने पर उक्त युवक के पूरे शरीर को लोहा का रॉड गर्म कर दाग दिया. बाद में किसी तरह वह आरोपियों […]
समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना के केराय गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने उसके देवर को बंधक बना कर उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान आरोपियों ने लड़की का पता नहीं बताने पर उक्त युवक के पूरे शरीर को लोहा का रॉड गर्म कर दाग दिया. बाद में किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से भाग कर घर पहुंचा. इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी युवक केराय के रामनरेश राय का पुत्र ललनेश कुमार बताया जाता है. घटना को लेकर परिजनों का बताना है कि ललनेश के भाई धीरज का एक लड़की से प्रेम संबंध थे. दोनों ने घर से भागकर मंदिर और कोर्ट में शादी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




