ठनका गिरने से 10 एमवी का पावर ट्रांसफॉर्मर जला

समस्तीपुर : मोहनपुर पावर सब स्टेशन में लगे 10 एमवी के पावर ट्रांसफॉर्मर पर ठनका गिरने से जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गयी है. टाउन वन, टू , थ्री, ताजपुर, मोहनपुर फीडरों को एक-एक घंटे के रोटेशन पर एक अन्य 10 एमवी के पावर ट्रांसफॉर्मर पर लोड देकर बिजली दी जा रही […]
समस्तीपुर : मोहनपुर पावर सब स्टेशन में लगे 10 एमवी के पावर ट्रांसफॉर्मर पर ठनका गिरने से जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गयी है. टाउन वन, टू , थ्री, ताजपुर, मोहनपुर फीडरों को एक-एक घंटे के रोटेशन पर एक अन्य 10 एमवी के पावर ट्रांसफॉर्मर पर लोड देकर बिजली दी जा रही है़ उम्मीद जतायी जा रही है कि दो से तीन दिनों में नया 10 एमवी पावर ट्रांसफॉर्मर आ जायेगा़ एसडीओ ग्रामीण चंदन कुमार ने बताया कि राज्य मुख्यालय ने दीघा से एक नया 10 एमवी पावर ट्रांसफॉर्मर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है़ जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो जायेगी. पीक आवर में लोड के कारण थोड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










