मेगा ब्लाॅक के पेच में फंसी आपूर्ति

Published at :06 Jul 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
मेगा ब्लाॅक के पेच में फंसी आपूर्ति

शहर समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर : रेलखंड के कारण दो भागों में विभक्त है. इस वजह से मोहनपुर पावर सब स्टेशन से 33 केवीए तार एक्सटेंशन में रेलवे ट्रैक बाधक बन गया. हालांकि, राज्य मुख्यालय स्तर पर बिजली कंपनी रेल प्रशासन से बातचीत कर समस्या का समाधान करने में जुटी है, लेकिन रेल को मेगा ब्लाॅक लेने के […]

विज्ञापन

शहर समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर : रेलखंड के कारण दो भागों में विभक्त है. इस वजह से मोहनपुर पावर सब स्टेशन से 33 केवीए तार एक्सटेंशन में रेलवे ट्रैक बाधक बन गया. हालांकि, राज्य मुख्यालय स्तर पर बिजली कंपनी रेल प्रशासन से बातचीत कर समस्या का समाधान करने में जुटी है, लेकिन रेल को मेगा ब्लाॅक लेने के एवज में होनेवाली क्षति का आकलन कर राशि देने के मुद्दे पर अभी सहमति नहीं बन पायी है. इस कारण से मामला कई माह से अटका पड़ा है.

एसडीओ शहरी मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर समीक्षा के क्रम में मगरदही पावर सब स्टेशन मामले को गंभीरता से लिया गया है. रेल प्रशासन ने करीब 2 करोड़ रुपये का आकलन मेगा ब्लाॅक से होनेवाली क्षति का किया है. विदित हो कि वर्तमान में शहर के तीन फीडरों को क्रमश: टाउन वन को जितवारपुर पीएसएस व टाउन टू व थ्री को मोहनपुर पीएसएस से आपूर्ति की जा रही है. ब्रेक डाउन की समस्या होने पर 10 किमी से अधिक की दूरी होने के कारण कई घंटे आपूर्ति बहाल करने में लग जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन