शरीर को छूकर निकली गोली, बाल-बाल बचे

Published at :05 Jun 2017 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
शरीर को छूकर निकली गोली, बाल-बाल बचे

सिमरी : सलखुआ थाना अंतर्गत माठा चौक पर शनिवार शाम दाह संस्कार से लौट रहे लोगों को जान से मारने की नीयत से कुछ लोगों द्वारा फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं थाना को दिये आवेदन में माठा निवासी मो मरुउद्दीन […]

विज्ञापन

सिमरी : सलखुआ थाना अंतर्गत माठा चौक पर शनिवार शाम दाह संस्कार से लौट रहे लोगों को जान से मारने की नीयत से कुछ लोगों द्वारा फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं थाना को दिये आवेदन में माठा निवासी मो मरुउद्दीन ने कहा है कि तीन जून को हम अपने भाइयों के संग दाह संस्कार से लौट रहे थे तो माठा चौक होते हुए घर जा रहे थे. इसी दौरान पहले से चौक पर घात लगाये बैठे रणवीर यादव,

तेज नारायण यादव, दुलार यादव, लवलेश यादव, छत्तीस यादव, ब्रजेश यादव, अरुण यादव, दिलीप यादव सभी माठा निवासी ने अंधाधुंध फायर कर हमें जान से मारना चाहा. वहीं उनलोगों द्वारा की गयी फायरिंग में गोली मो गफ्फार और मो टीरो के शरीर को छूते हुए निकल गई और किसी तरह हमलोग जान बचा कर भागे. इस संबंध में सलखुआ थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ. मामले की छानबीन जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन