सलखुआ की युवती का सुलिंदाबाद से अपहरण

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद से सलखुआ निवासी एक युवती की अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित माता मासोमात द्रोपदी देवी ने कहा कि बीते 17 मार्च को वह अपनी पुत्री के साथ अपने मायके सुलिंदाबाद आयी थी. दो दिन बाद वह वापस सलखुआ चली […]
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद से सलखुआ निवासी एक युवती की अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित माता मासोमात द्रोपदी देवी ने कहा कि बीते 17 मार्च को वह अपनी पुत्री के साथ अपने मायके सुलिंदाबाद आयी थी. दो दिन बाद वह वापस सलखुआ चली गयी और पुत्री को उसकी नानी ने रोक लिया.
बीते 23 मार्च को शौच करने वह गयी, कुछ देर तक वापस नहीं आने पर जब खोजबीन शुरू की तो पता चला कि मोहन सहनी, रामचंद्र सहनी, गिरिजा देवी ने मिल कर उसका अपहरण कर लिया. उसे लेकर दूसरी जगह चले गये हैं. खोजबीन के दौरान पता चला कि सभी आरोपित भी फरार हैं. उन्होंने आशंका जताते कहा कि वह लोग उसकी हत्या भी कर सकते हैं. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष पुनि भाई भरत ने बताया कि मामला दर्ज कर युवती की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




