सहरसा के दो युवकों की गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2016 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर/सहरसा : बोचहां थाना अंतर्गत एतबारपुर ओवरब्रिज के समीप रविवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवक की मौत एसकेएमसीएच में हो गयी. दोनों की पहचान सहरसा नगर थाना के गंगजला निवासी कमलेश प्रताप सिंह के पुत्र आशिष कुमार (25) व वार्ड-15 के सुलेमान नियामत के पुत्र मो शमीम (30) के रूप में हुई […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर/सहरसा : बोचहां थाना अंतर्गत एतबारपुर ओवरब्रिज के समीप रविवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवक की मौत एसकेएमसीएच में हो गयी. दोनों की पहचान सहरसा नगर थाना के गंगजला निवासी कमलेश प्रताप सिंह के पुत्र आशिष कुमार (25) व वार्ड-15 के सुलेमान नियामत के पुत्र मो शमीम (30) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से दरभंगा की ओर जा रहे थे. एतबारपुर के समीप एनएच-57 पर गलत साइड से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आनन-फानन में एनएचआइ एंबुलेंस से दोनों को एसकेएमसीएच में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने आशिष को मृत घोषित कर दिया. वहीं, शमीम की मौत इलाज के दौरान हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




