बालिका गृह की 15 बच्चियों को पूर्णिया भेजा गया

Published at :21 Sep 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
बालिका गृह की 15 बच्चियों को पूर्णिया भेजा गया

सहरसा : अररिया बालिका गृह बंद होने के बाद सहरसा बालिका गृह में संरक्षित 18 बच्चे में से 15 बच्चों को सीडब्लूसी कटिहार के निर्देश पर मंगलवार को पूर्णिया बालिका गृह स्थानांतरित किया गया. अधीक्षिका कविता चौधरी ने बताया कि कुछ माह पूर्व अररिया में संचालित गृह को बंद कर दिया गया था. अररिया के […]

विज्ञापन

सहरसा : अररिया बालिका गृह बंद होने के बाद सहरसा बालिका गृह में संरक्षित 18 बच्चे में से 15 बच्चों को सीडब्लूसी कटिहार के निर्देश पर मंगलवार को पूर्णिया बालिका गृह स्थानांतरित किया गया. अधीक्षिका कविता चौधरी ने बताया कि कुछ माह पूर्व अररिया में संचालित गृह को बंद कर दिया गया था.

अररिया के आसपास बालिका गृह संचालन नहीं होने के कारण 18 बच्चियों को सहरसा में संरक्षित करवाया गया था. इस बीच पूर्णिया में बालिका गृह खुलने के बाद कटिहार सीडब्लूसी के निर्देश पर बच्चियों को स्थानांतरित किया गया है. दो बच्ची स्पेशल यूनिट की है, जिसे मुख्यालय के मौखिक निर्देश पर नहीं भेजा गया है. उन्होंने बताया की पूर्णिया से आये चाइल्ड लाइन के कर्मी, महिला कर्मी को कानूनी प्रक्रिया व नियमानुसार सभी बच्ची सुपुर्द कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि यहां से गये सभी बच्ची पूर्णिया बालिका गृह में संरक्षित रहेंगे. मौके पर चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर भाष्कर कश्यप सहित सीडब्लूसी के कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन