कुछ कीजिए डीएम सर, नहीं तो फैलेगी महामारी

सहरसा : डीएम साहब, गांधी पथ की नारकीय होती जा रही दशा पर आपको स्वयं संज्ञान लेना होगा. दिनोंदिन दशा बदतर होती जा रही है. नप की लापरवाही से यहां के स्थानीय लोग नरक में जीने को मजबूर बने हुए हैं. नई बनी सड़क पर नाले का गंदा पानी बहता रहता है. सिर्फ बहता ही […]
सहरसा : डीएम साहब, गांधी पथ की नारकीय होती जा रही दशा पर आपको स्वयं संज्ञान लेना होगा. दिनोंदिन दशा बदतर होती जा रही है. नप की लापरवाही से यहां के स्थानीय लोग नरक में जीने को मजबूर बने हुए हैं. नई बनी सड़क पर नाले का गंदा पानी बहता रहता है. सिर्फ बहता ही नहीं,
जगह-जगह जमा रहता है. इन दिनों नालों की उड़ाही की जा रही है. नाले के गंदे पानी को निकाल सड़कों पर ही बहाया जा रहा है. आगे बहाव नहीं होने से यह सड़कों के किनारे लोगों के घर-दुकानों में प्रवेश कर रहा है. सड़क से बहता हुआ यह पानी दूसरे-तीसरे मुहल्लों में भी जलजमाव की समस्या बढ़ा रहा है. सक्षम लोगों ने तो मिट्टी भरा अपना दरवाजा ऊंचा करा लिया है. लेकिन अक्षम लोगों के घर व दुकानों में बेरोकटोक इस गंदे पानी का प्रवेश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




