जनहित का ईंजन कोपरिया में हुआ फेल

सिमरी : शनिवार रात पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया स्टेशन पर ट्रेन के इंजन के फेल हो जाने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी मुताबिक 13205 सहरसा-दानापुर जनहित एक्सप्रेस शनिवार रात अपने नियत समय 11 बजकर 35 मिनट पर सहरसा से दानापुर के लिए रवाना हुई. […]
सिमरी : शनिवार रात पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया स्टेशन पर ट्रेन के इंजन के फेल हो जाने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी मुताबिक 13205 सहरसा-दानापुर जनहित एक्सप्रेस शनिवार रात अपने नियत समय 11 बजकर 35 मिनट पर सहरसा से दानापुर के लिए रवाना हुई. रात करीब 12 बज कर तीन मिनट पर जनहित कोपरिया स्टेशन को थ्रू पास कर ही रही थी
कि ट्रेन के इंजन मे अचानक आई खराबी से ट्रेन रुक गयी. इस कारण देर तक जनहित एक्सप्रेस कोपरिया स्टेशन पर ही खड़ी रही. बाद में लाईट इंजन लगाकर रात करीब एक बज कर 52 मिनट पर ट्रेन मानसी को रवाना हुई और लगभग दो बज कर 28 मिनट पर मानसी पहुंची. वहीं यह ट्रेन रविवार सुबह छह बजकर पन्द्रह मिनट के बजाय सात बजकर 45 मिनट पर एक घंटा तीस मिनट की देरी से दानापुर पहुंची.
वही ट्रेन मे यात्रा कर रहे यात्री मुकेश सिंह, राजू यादव, आकाश कुमार, दिनेश गुप्ता, सुरेश पासवान, लकी कुमार, विकास आदि ने कोपड़िया में बताया कि डीआरएम खुद रेलखंड मे मौजूद हैं फिर भी ट्रेन के इंजन को चेंज होने मे इतनी देर समझ नहीं आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




