सात पर मामला दर्ज

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला चौक पर सोमवार की देर शाम हुई गोलीकांड में जख्मी सहरसा बस्ती निवासी मो हयात के बयान पर सदर थाना में चार नामजद सहित तीन अज्ञात पर मामला दर्ज करवाया गया है. सदर थाना के पुअनि नीतेश कुमार को दिये बयान में जख्मी ने कहा कि […]
सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला चौक पर सोमवार की देर शाम हुई गोलीकांड में जख्मी सहरसा बस्ती निवासी मो हयात के बयान पर सदर थाना में चार नामजद सहित तीन अज्ञात पर मामला दर्ज करवाया गया है. सदर थाना के पुअनि नीतेश कुमार को दिये बयान में जख्मी ने कहा कि सोमवार की शाम अपने बहनोई मो एनायत के साथ अपनी बाइक से मांस खरीदने बाजार आया था. वापस लौटते समय तिवारी टोला चौक पर सहरसा बस्ती के ही मो अस्तफीर, मो ओवेश करनी,
मो इमरान, मो असगर सहित दो तीन अज्ञात लोगों ने रोका. इमरान व अस्तफीर बोला कि तुम जमीन की बहुत दलाली करते हो और बहुत पैसा कमाते हो. हमलोगों को कुछ नहीं दिया. इससे पहले भी कई बार बोल चुके हैं. मैंने कहा कि अपना कमाते हैं तुमको क्यों दूंगा. इसी बात पर ओवेश व इमरान ने अपने कमर से हथियार निकाल गोली चला दी. गोली मेरे दाहिने कंधे पर लगी और मैं गिर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




