पहले ट्रेलर फिर जय गंगाजल देखेगी बिहार पुलिस

सहरसा नगर : हिंदी सिनेमा के चर्चित निर्देशक प्रकाश झा ने अपनी नयी फिल्म ‘जय गंगाजल’ के प्रोमोशन के लिए एक नया फंडा अपनाया है. उन्होंने मिथिलांचल सहित सूबे के सभी थाना व पुलिस मुख्यालय को अपनी फिल्म जय गंगाजल के ट्रेलर का डीवीडी भेजना शुरू कर दिया है. डीवीडी के साथ निर्देशक ने एक […]
सहरसा नगर : हिंदी सिनेमा के चर्चित निर्देशक प्रकाश झा ने अपनी नयी फिल्म ‘जय गंगाजल’ के प्रोमोशन के लिए एक नया फंडा अपनाया है. उन्होंने मिथिलांचल सहित सूबे के सभी थाना व पुलिस मुख्यालय को अपनी फिल्म जय गंगाजल के ट्रेलर का डीवीडी भेजना शुरू कर दिया है. डीवीडी के साथ निर्देशक ने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाओं से भी अवगत कराया है. इसमें प्रकाश झा ने फिल्म निर्माण के उद्देश्य व समाज में पुलिस व जनता के समन्वय की वर्तमान स्थिति को दर्शाया है. फिल्म की ट्रेलर वाली डीवीडी क्रमवार सभी थाना को भेजी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










