अपहृत छात्रा के परिजनों के साथ मारपीट

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक निवासी अपहृत छात्रा के परिजनों के साथ मारपीट व छिनतई का मामला प्रकाश में आया है. सदर थाना में नवहट्टा नारायणपुर निवासी शैलेंद्र कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि दो सितंबर की सुबह वह, सुधीर […]
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक निवासी अपहृत छात्रा के परिजनों के साथ मारपीट व छिनतई का मामला प्रकाश में आया है. सदर थाना में नवहट्टा नारायणपुर निवासी शैलेंद्र कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि दो सितंबर की सुबह वह, सुधीर कुमार, नीरज कुमार, बबलू कुमार अपहृत छात्रा के पिता काजू प्रभाकर से मिलने गये थे. पिता को साथ लेकर वह लोग सदर थाना जा रहे थे
कि घर से निकलते ही योगेंद्र यादव, अरविंद यादव, रूदल यादव, देवन यादव, मुन्ना यादव, कुंदन यादव सहित अन्य अज्ञात ने हथियार से लैस होकर घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान मुन्ना कुमार ने नीरज के गले से सोने का चेन, मोबाइल, रूदल यादव ने काजू प्रभाकर के जेब से 40 हजार छीन लिया. देवन यादव ने सुधीर कुमार के जेब से पांच हजार रुपये व सोने का अंगूठी छीन ली. किसी तरह पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस को आते देख सभी भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




