उदाकिशुनगंज से फरार प्रेमी युगल को सौर बाजार पुलिस ने पकड़ा

Published at :05 Aug 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज से फरार प्रेमी युगल को सौर बाजार पुलिस ने पकड़ा

सौरबाजार : मधेपुरा जिले के उदाकिशनगंज थाना क्षेत्र से एक महीने पूर्व फरार प्रेमी युगल को गुप्त सूचना के आधार पर सौरबाजार पुलिस ने प्रखंड मुख्यालय के समीप से शुक्रवार की अहले सुबह बरामद किया. दोनों ने तीन जुलाई को अपने-अपने घर से फरार होकर शादी रचा ली थी. चांदनी कुमारी (उदाकिशनगंज निवासी) व बिट्टू […]

विज्ञापन

सौरबाजार : मधेपुरा जिले के उदाकिशनगंज थाना क्षेत्र से एक महीने पूर्व फरार प्रेमी युगल को गुप्त सूचना के आधार पर सौरबाजार पुलिस ने प्रखंड मुख्यालय के समीप से शुक्रवार की अहले सुबह बरामद किया. दोनों ने तीन जुलाई को अपने-अपने घर से फरार होकर शादी रचा ली थी. चांदनी कुमारी (उदाकिशनगंज निवासी) व बिट्टू कुमार (सिहेंश्वरस्थान निवासी) के बीच मोबाइल संपर्क से नजदीकी बढ़ी. उसके बाद दोनों परिणय सूत्र में बंध गये.

शुक्रवार को अहले सुबह सौरबाजार थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को गुप्त सूचना मिली कि दोनों प्रखंड मुख्यालय के समीप गोपनीय तरीके से रह रहे हैं. त्वरित कार्रवाई करते हुए सअनि लालदेव हरिजन, सिपाही नवीन कुमार सिंह व चौकीदार रीता देवी के सहयोग से छापेमारी कर उक्त प्रेमी युगल को बरामद कर थाना लाया गया. जिसकी सूचना उदाकिशुनगंज पुलिस को दी गयी. बुधमा ओपी के सअनि कामेश्वर पांडेय सदल बल पहुंचे. प्रेमी युगल को आवश्यक कार्रवाई के लिए ले गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन