एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा

Published at :03 Jul 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा

सहरसा : कोसी बराज के निकट कोसी नदी का जलस्तर 1 लाख क्यूसेक से अधिक रविवार को रिसाव किया गया. कोसी तटबंध के मुख्य अभियंता प्रकाश दास ने बताया कि कोसी नदी में कोसी बराज से रविवार को एक लाख 49 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसके लिये कोसी बराज के 20 फाटक को खोल […]

विज्ञापन

सहरसा : कोसी बराज के निकट कोसी नदी का जलस्तर 1 लाख क्यूसेक से अधिक रविवार को रिसाव किया गया. कोसी तटबंध के मुख्य अभियंता प्रकाश दास ने बताया कि कोसी नदी में कोसी बराज से रविवार को एक लाख 49 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसके लिये कोसी बराज के 20 फाटक को खोल दिया गया है.

पूर्वी कोसी नहर में साढ़े पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. उन्होंने बताया कि कोसी नदी का जलस्तर गत दिन एक लाख 88 हजार क्यूसेक हो गया था, जबकि जलस्तर में आज कमी हो रही है. उन्होंने बताया कि कोसी तटबंध पूर्णरूप से सुरक्षित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन