बलिगांव के शिविर में 500 लोगों की हुई जांच

Published at :05 Apr 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
बलिगांव के शिविर में 500 लोगों की हुई जांच

राजपुर : बलिगांव गांव में विगत गुरुवार को डॉ श्रीकृष्ण सिंह फाउंडेशन के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन अकोढ़ीगोला पीएचसी प्रभारी डाॅ पीके कन्नौजिया द्वारा किया गया. इस दौरान आस-पड़ोस के गांवों से आये करीब पांच सौ मरीजों का पंजीकरण हुआ. जिन्हें भिन्न-भिन्न प्रकार के जांच के उपरांत मौके पर उपस्थित […]

विज्ञापन

राजपुर : बलिगांव गांव में विगत गुरुवार को डॉ श्रीकृष्ण सिंह फाउंडेशन के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन अकोढ़ीगोला पीएचसी प्रभारी डाॅ पीके कन्नौजिया द्वारा किया गया. इस दौरान आस-पड़ोस के गांवों से आये करीब पांच सौ मरीजों का पंजीकरण हुआ. जिन्हें भिन्न-भिन्न प्रकार के जांच के उपरांत मौके पर उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा लाभ व दवाइयां दी गयी. फाउंडेशन के सचिव शिवाजी चौधरी ने बताया कि उनके द्वारा समाज के हित में हमेशा काम किया जाता है.

आगे भी प्रयास किया जायेगा. इस दौरान नारायण मेडिकल कॉलेज के दांत रोग विशेषज्ञ डाॅ पिंकी सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ विनोद सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ रामजी सिंह, नारायण मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, मनोज सिंह, राकेश भुइंया, पंचायत समिति राजू प्रसाद, मुन्ना चंद्रवंशी विनोद चौधरी अादि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन