पोलदार श्रमिक संघ ने दिया धरना

सासाराम (ग्रामीण) : राष्ट्रीय लोकहित पोलदार श्रमिक संघ, तकिया बाजार द्वारा कृषि उत्पादन बाजार समिति के मुख्य गेट पर सोमवार को धरना दिया. धरनार्थियों ने कहा कि हमारी मांगें अगर नहीं मानी जाती है, तो एक सप्ताह के बाद पुन: अगले सोमवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाना श्रमिकों की बाध्यता होगी. उसकी सारी जवाबदेही […]
सासाराम (ग्रामीण) : राष्ट्रीय लोकहित पोलदार श्रमिक संघ, तकिया बाजार द्वारा कृषि उत्पादन बाजार समिति के मुख्य गेट पर सोमवार को धरना दिया. धरनार्थियों ने कहा कि हमारी मांगें अगर नहीं मानी जाती है, तो एक सप्ताह के बाद पुन: अगले सोमवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाना श्रमिकों की बाध्यता होगी. उसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी. गौरतलब है कि श्रमिक संघ कई बार कृषि उत्पादन बाजार समिति स्थित बेयर हाउस गोदाम में पोलदारी करने के लिए विभाग से मांग कर चुके हैं.
लेकिन, अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गयी हैं. संघ के अध्यक्ष सिगासन चौधरी के नेतृत्व में धनार्थियों ने एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा. धरने को सिंगासन चौधरी, गौतम राम, राजकमल प्रसाद व हरेंद्र कुमार सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










