पुराने रेल इंजन को डेहरी स्टेशन पर लगवाने की सांसदों से मांग

डेहरी नगर : रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में बंद पड़े और समापन में जा चुके रोहतास उद्योग समूह के कैंपस में पड़ी हुई वर्षों पुरानी रेल इंजन को यहां से हटाये जाने को लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोश है. क्योंकि, स्थानीय लोग के सामने ही रोहतास उद्योग समूह परिसर से कई पुराने रेल […]
डेहरी नगर : रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में बंद पड़े और समापन में जा चुके रोहतास उद्योग समूह के कैंपस में पड़ी हुई वर्षों पुरानी रेल इंजन को यहां से हटाये जाने को लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोश है. क्योंकि, स्थानीय लोग के सामने ही रोहतास उद्योग समूह परिसर से कई पुराने रेल इंजनों को ले जा कर जिले से बाहर बिहार के कई प्रमुख रेलवे स्टेशन के बाहर रख कर वहां सौंदर्यीकरण किया गया है. डेहरीवासियों को भी उम्मीद थी कि एक रेल इंजन डेहरी स्टेशन के बाहर भी लगेगा, जिससे आनेवाली कई पीढ़ियां रोहतास उद्योग समूह के समय जिले के इतिहास व इन पुरानी इंजनों को देख सकेगी. वह स्टेशन के पास आकर्षण का केंद्र भी रहेगा. जय भारती सेवा संस्थान के सचिव विनय बाबा ने कहा कि डेहरी-डालमियानगर वासियों में बहुत ही आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




