नियंत्रण में रह कर ही मनाएं हर तरह का उत्सव : डीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2019 5:48 AM
तिलौथू/अकबरपुर : किसी भी उत्सव एवं जुलूस को नियंत्रण में रहकर मनाएं जोश में होश खो देने के बाद काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. यह बातें जिलाधिकारी पंकज दीक्षित अमझोर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में कहीं. उन्होंने सभी पूजा समितियों एवं शांति समिति के सदस्यों से आपसी सांप्रदायिक सौहार्द एवं तालमेल […]
तिलौथू/अकबरपुर : किसी भी उत्सव एवं जुलूस को नियंत्रण में रहकर मनाएं जोश में होश खो देने के बाद काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. यह बातें जिलाधिकारी पंकज दीक्षित अमझोर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में कहीं. उन्होंने सभी पूजा समितियों एवं शांति समिति के सदस्यों से आपसी सांप्रदायिक सौहार्द एवं तालमेल के साथ रामनवमी का पर्व एवं जुलूस संपन्न कराने की अपील की. इसके पहले एसपी सत्यवीर सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान अशांति फैलाने वालों व सामाजिक समरसता बिगाड़ने वालों की खैर नहीं उन पर पैनी नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










