दहेज के लिए महिला से मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत

Published at :15 Apr 2018 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला से मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत

शिवहर. नगर थाना क्षेत्र के माली पोखरभिंडा गांव में विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट कर हत्या करने का आरोप मृतक के भाई संतोष कुमार साह ने लगाया है. मृतक के भाई सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज थाना क्षेत्र के सोनउल महोदय निवासी संतोष ने बताया कि 8 मई 2015 को उसकी बहन अंजली […]

विज्ञापन
शिवहर. नगर थाना क्षेत्र के माली पोखरभिंडा गांव में विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट कर हत्या करने का आरोप मृतक के भाई संतोष कुमार साह ने लगाया है. मृतक के भाई सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज थाना क्षेत्र के सोनउल महोदय निवासी संतोष ने बताया कि 8 मई 2015 को उसकी बहन अंजली कुमारी की शादी माली पोखरभिंडा निवासी अमन साह से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी.
उसकी हत्या चार चक्का गाड़ी दहेज में नहीं दिये जाने के कारण पति, ससुर व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट व जहर देकर की गयी है. कहा कि उसके बहन को मारने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गये. जहां इलाज के दौरान उसकी बहन ने मारपीट करने व जहर देकर मारपीट करने की बात कही है. कहा कि इलाज के दौरान उसकी बहन ने दम तोड़ दिया. उसके बाद एसकेएमसीएच मुजप्फरपुर में पोस्टमार्टम व फर्द बयान के बाद शव को शिवहर थाना लेकर आया है. शिवहर थाना के पास सड़क पर करीब आधे घंटे तक गहमागहमी का माहौल कायम रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन